लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री को मिले उपहारों की 13 सितंबर को होगी नीलामी

By भाषा | Updated: September 11, 2021 00:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 सितंबर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के कार्यकाल में प्राप्त उपहारों की नीलामी 13 सितंबर को अहमदाबाद में की जाएगी, जिससे प्राप्त राशि को कन्या केलावणी निधि या बालिका प्रशिक्षण कोष में भेजा जाएगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे, उस समय उपहारों की नीलामी और फिर उससे प्राप्त राशि का उपयोग लोक कल्याण के लिए किया जाता था।

मुख्यमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि विभिन्न कार्यक्रमों और दौरों के दौरान मुख्यमंत्री को मिले उपहारों को 13 सितंबर को अहमदाबाद में प्रदर्शित और नीलाम किया जाएगा। उपहारों की नीलामी से प्राप्त धन को मुख्यमंत्री कन्या केलावणी निधि (बालिका प्रशिक्षण कोष) में दान करेंगे।

नीलामी कार्यक्रम अहमदाबाद जिलाधिकारी संदीप सांगले द्वारा शुरू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम