लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद अनुभवहीन चापलूसों ने कांग्रेस को चलाया, बोले गुलाम नबी आजाद- उनकी अपरिपक्वता का सबसे बड़ा उदाहरण...

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2022 15:20 IST

गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को लिखे इस्तीफे में कहा है कि "राहुल गांधी की अपरिपक्वता का सबसे बड़ा उदाहरण मीडिया के सामने सरकारी अध्यादेश को फाड़ना था। इस बचकाने व्यवहार ने प्रधानमंत्री की अथॉरिटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद ने पार्टी पर वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया है।5 पेज के पत्र में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह तबाह हो गई है। इस्तीफे में गुलाम नबी आजाद ने लिखा कि राहुल गांधी के बचकाने व्यवहार ने पीएम की अथॉरिटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया था।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में गुलाम नबी आजाद ने लिखा है, "दुर्भाग्यवश श्री राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद खास तौर पर जनवरी 2013 के बाद...जब आपने (सोनिया गांधी) उन्हें उपाध्यक्ष बनाया था तब पहले से मौजूद पूरे सलाहकार तंत्र को उन्होंने ध्वस्त कर दिया था।"

गुलाम नबी आजाद ने पार्टी पर वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया और इस्तीफे में लिखा कि "सभी वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया गया और अनुभवहीन चापलूसों ने पार्टी चलानी शुरू कर दी।" कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सोनिया गांधी को लिखे गए 5 पेज के पत्र में गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि पार्टी 'पूरी तरह से तबाह हो गई है।'

आजाद ने लिखा कि  "दुर्भाग्य से अब 'प्रॉक्सी' को पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसा शख्स कठपुतली की तरह ही होगा।" अपने इस्तीफे में गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांंधी द्वारा सरकारी अध्यादेश को फाड़ने की घटना का भी जिक्र किया और इसे 2014 में कांग्रेस की हार की बड़ी वजह बताई है।

आजाद ने लिखा, "राहुल गांधी की अपरिपक्वता का सबसे बड़ा उदाहरण मीडिया के सामने सरकारी अध्यादेश को फाड़ना था। इस बचकाने व्यवहार ने प्रधानमंत्री की अथॉरिटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। और किसी भी चीज से ज्यादा यह इकलौता काम 2014 में कांग्रेस की हार का अहम कारण बना था।"

कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि यह अत्यंत दुख की बात है कि उन्होंने ऐसे समय में कांग्रेस का साथ छोड़ने का फैसला किया जब पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी महंगाई, बेरोजगारी व ध्रुवीकरण के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी