गाजियाबाद के पूर्व नगर निगम आयुक्त ने संभाला जिला मजिस्ट्रेट का पदभार
By भाषा | Published: June 5, 2021 09:15 PM2021-06-05T21:15:43+5:302021-06-05T21:15:43+5:30
गाजियाबाद, पांच जून गाजियाबाद के पूर्व नगर निगम आयुक्त आर के सिंह ने शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाल लिया। उन्होंने अजय शंकर पांडेय की जगह ली है, जिन्हें पदोन्नति देकर झांसी का नया संभागीय आयुक्त बनाया गया है।
नया कार्यभार संभालने से पहले 2010 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह मुरादाबाद के जिला मजिस्ट्रेट के तौर पर काम कर रहे थे। अयोध्या से ताल्लुक़ रखनेवाले सिंह गाजियाबाद के लिए नए नहीं हैं। वह इससे पहले 2017 में गाजियाबाद नगर निगम के आयुक्त के रूप में काम कर चुके हैं। सिंह के सामने तत्काल जिले में कोविड-19 के मामले कम होते रहें, इस बात को सुनिश्चित करते हुए अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की चुनौती है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।