लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: कारखाने में आग लगने से दो लोगों की मौत, फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने शवों को रख दिया धरना

By भाषा | Updated: February 1, 2020 22:27 IST

गुरुवार रात वाहन फिल्टर निर्माण इकाई में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी, जिससे बॉयलर में विस्फोट हुआ और दो श्रमिकों की मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार रात वाहन फिल्टर निर्माण इकाई में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी, जिससे बॉयलर में विस्फोट हुआ और दो श्रमिकों की मृत्यु हो गई। एसपी ने बताया कि सुन्दर पाल का शव देर रात मलबे से बरामद किया गया वहीं आकाश कुमार का जला हुआ शरीर सुबह बरामद किया गया।

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कारखाने में मारे गए दो श्रमिकों के परिजनों ने फैक्ट्री के मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को यहां सबापुर चौकी पर शवों के साथ धरना दिया।

आक्रोशित परिवार मृतक सुंदर पाल (35) और आकाश कुमार (19) के शवों को सड़क किनारे मिनी ट्रक में रखकर फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना दे रहे थे।

गुरुवार रात वाहन फिल्टर निर्माण इकाई में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी, जिससे बॉयलर में विस्फोट हुआ और दो श्रमिकों की मृत्यु हो गई।

एसपी ने बताया कि सुन्दर पाल का शव देर रात मलबे से बरामद किया गया वहीं आकाश कुमार का जला हुआ शरीर सुबह बरामद किया गया।

सुंदरपाल के रिश्तेदार रामवीर ने पीटीआई भाषा से कहा कि पुलिस ने अभी तक फैक्ट्री के मालिक लव आहूजा को गिरफ्तार नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 मीटर आवासीय जमीन और 20 लाख रुपये नहीं दिए जाएंगे।”

फैक्ट्री मालिक और यूनिट सुपरवाइजर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगाज़ियाबादअग्नि दुर्घटनाup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया