लाइव न्यूज़ :

यूपी में रेवन्यू क्लर्क को किया गया निलंबित, पोस्ट में यूपी और बिहार की कानून व्यवस्था पर उठाया था सवाल

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 24, 2021 10:18 IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रेवन्यू लिपिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूपी और बिहार में जंगल राज व्याप्त है । साथ ही उशने कहा कि राष्ट्रपति इसपर राज्यपाल से रिपोर्ट क्यों नहीं मांगते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्व लिपिक ने कहा- यूपी,बिहार में जंगल राज व्याप्त है लिपिक ने राष्ट्रपति से कहा कि आप राज्य की कानून-व्यवस्था और राज व्यवस्था पर रिपोर्ट क्यों नहीं मांगते लिपिक को किया गया निलंबित, इस अवधि में मिलेगा आधा वेतन

लखनऊ :  यूपी में एक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट करने के बाद सेवा नियमों का उल्लंघन करने के लिए एक  राजस्व क्लर्ख को निलंबित कर दिया गया । दरअसल राजस्व लिपिक बिजेंद्र सिंह ने अपने पोस्ट में बिहार औऱ यूपी की कानून और राजव्यवस्था पर सवाल उठाए हैं ।

उन्होंने  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सवाल किया कि 'वह यूपी और बिहार के राज्यपालों से कानून और व्यवस्था की स्थिति पर रिपोर्ट क्यों नहीं मांग रहे हैं ।  

बिजेंद्र ने आरोप लगाया कि दोनों राज्यों में "जंगल राज " व्याप्त है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद अपने पूर्ववर्ती के आर नारायणन की तरह साहसिक निर्णय क्यों नहीं ले रहे हैं , जो उनके जैसी ही दलित नेता थे ।

पीटीआई की खबर के अनुसार,  बिजेंद्र के खिलाफ की गई कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने कहा कि राजस्व लिपिक को डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र पाल सिंह द्वारा की गई जांच के आधार पर निलंबित किया गया है ।

डीएम ने कहा कि लिपिक ने  यूपी सरकार सेवक आचरण नियम , 1956 का उल्लंघन किया है । उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है । पांडे ने कहा कि सिंह  गाजियाबाद के भूमि अभिलेख कार्यालय में काम करते हैं और निलंबन अवधि के दैरान उन्हें केवल आधा वेतन दिया जाएगा ।

आपको बताते दें कि यूपी सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रमक जानकारी फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करने को कहा है । इसके अलावा बिहार में भी सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट करने पर मनाही है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारसोशल मीडियागाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप