लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: तबलीगी जमात के 5 कोरोना मरीजों के खिलाफ अस्पताल ने की पुलिस शिकायत, महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार सहित कई गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 3, 2020 08:59 IST

नई दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले माह तबलीगी जमात के एक आयोजन में शामिल होने के बाद गाजियाबाद से आए करीब 105 लोगों को जिले के अलग-अलग अस्पताल में पृथक रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद एमएमजी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंदर सिंह ने घंटाघर कोतवाली के साथ-साथ डीएम और एसएसपी से पत्र लिखकर शिकायत की है।गाजियाबाद एमएमजी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंदर सिंह ने पत्र में कहा है कि हमारे मेडिकल स्टाफ खासकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

गाजियाबाद: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए नई दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले माह तबलीगी जमात के एक आयोजन में शामिल होने वाले लोगों को देश के हर इलाके में क्वॉरंटाइन में रखा जा रहा है।  क्वॉरंटाइन में रखे गए निजामुद्दीन के मरकज से लाए गए लोग अस्पताल प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। गाजियाबाद जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराए गए तबलीगी जमात के पांच सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन के शिकायत के बाद उन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

जानें क्या है तबलीगी जमात के लोगों पर गंभीर आरोप  

गाजियाबाद एमएमजी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंदर सिंह ने घंटाघर कोतवाली के साथ-साथ डीएम और एसएसपी से पत्र लिखकर शिकायत की है। पत्र में अस्पताल प्रशासन की ओर से लिखा गया है कि अस्पताल परिसर और आइसोलेशन वार्ड में वह महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। दवाईं भी नहीं खाते हैं। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं। मना करने के बाद भी वह ग्रुप में जाकर बैठते हैं। 

गाजियाबाद एमएमजी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंदर सिंह ने पत्र में कहा है कि हमारे मेडिकल स्टाफ खासकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।  वे नियमों का पालन करने से मना करते हैं। जब कर्मचारी आपत्ति उठाते हैं, तो आरोपी मरीज उनको गाली भी देते हैं। 

महिला स्टाफ ने पहले तबलीगी जमात के भर्ती मरीजों की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की थी

सबसे पहले अस्पताल की कुछ महिला स्टाफ ने जमाती मरीजों की शिकायत अस्पताल के सीएमएस से की थी। जिसके बाद इसके बारे में जिला के पुलिस प्रशासन को बताया गया। शिकायत के बाद तबलीगी जमात से ताल्लुक रखने वाले मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा- इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने कहा, हमें चिकित्सा अधिकारियों से आइसोलेशन वार्ड में रखे गए मरीजों के अनुचित व्यवहार और जांच में  असहयोग के बारे में लिखित शिकायत मिली है। एसपी सिटी और एडीएम सिटी के तहत एक जांच स्थापित की गई है और 24 घंटे के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी (क्राइम) प्रकाश कुमार ने कहा, "जैसे ही मामला हमारे सामने आया, स्थानीय पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनानिज़ामुद्दिनगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारतगाजियाबाद में आधे भी नहीं बनाए ईडब्ल्यूएस और पीएम आवास, जीडीए के गड़बड़झाले से सीएम योगी खफा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया