लाइव न्यूज़ :

जीएफपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, टीएमसी में शामिल

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:22 IST

Open in App

पणजी, 20 नवंबर गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ संभावित गठजोड़ के मद्देनजर गोवा फॉरवर्ड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष किरन कंडोलकर ने शनिवार को पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये ।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरो ने कंडोलकर का पार्टी में स्वागत किया ।

भाजपा के विधायक रह चुके कंडोलकर 2020 में जीएफपी में शामिल हुये थे। संयोगवश, पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कंडोलकर को अल्डोना सीट से उम्मीदवार बनाया था ।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘लेकिन कांग्रेस ने वहां चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है । मुझे लगता है कि विजय सरदेसाई की अगुवाई वाली पार्टी को कांग्रेस अंतिम समय में धोखा देगी। मैं महसूस करता हूं कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दल भाजपा को हराने को लेकर गंभीर नहीं हैं ।’’

कंडोलकर ने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हरा सकती है ।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी अथवा अरविंद केजरीवाल नरेंद्र मोदी को नहीं करा सकते हैं । लेकिन ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में दिखा दिया है कि वह भाजपा से दो-दो हाथ कर सकती हैं और उसे हरा सकती हैं।’’

गोवा में 2017 में हुये विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश की 40 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटों से संतोष करना पड़ा था। हालांकि, भाजपा ने जीएफपी और एमजीपी जैसे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार का गठन कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?