लाइव न्यूज़ :

दो दिवसीय भारत दौरे पर आए जर्मन चांसलर शोल्ज, पीएम मोदी से मिलकर, बोले- "दोनों देशों के बीच संबंधों को करेंगे मजबूत"

By अंजली चौहान | Updated: February 25, 2023 12:56 IST

गौरतलब है कि जर्मन चांसलर का ये दौरा 25 से 26 फरवरी तक रहेगा। दोनों देशों के बीच इस मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज दिल्ली में जर्मन चांसलर ने पीएम मोदी से की मुलाकात दोनों देशों के बीच वैश्विक मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

नई दिल्ली: जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज शनिवार को भारत में अपने दो दिवसीय दौरे के लिए पहुंच चुके हैं। ओलाफ शोल्ज के स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें। एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की है।

इस दौरान शोल्ज ने कहा, "जर्मनी और भारत के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं और मुझे उम्मीद है कि हम इस रिश्ते को मजबूत करेंगे।" उन्होंने कहा कि हम अपने देशों के विकास और दुनिया में शांति के लिए प्रासंगिक सभी विषयों पर गहन चर्चा करेंगे। 

गौरतलब है कि जर्मन चांसलर का ये दौरा 25 से 26 फरवरी तक रहेगा। दोनों देशों के बीच इस मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा क्लाइमेट चेंज और कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद उम्मीद है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे। 

जानकारी के मुताबिक, ओलाफ शोल्ज अपनी भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों को 6वें अंतर-सरकारी परामर्श (IGC) के प्रमुख परिणामों का जायजा लेंगे। साल 2011 में द्विवार्षिक अंतर-सरकारी परामर्श( आईजीसी) तंत्र की स्थापना के बाद से यह जर्मन चांसलर की पहली यात्रा है। बता दें कि शोल्ज पिछले साल ही जर्मनी के चांसलर बने हैं। 

जर्मन चांसलर के दौरे से पहले जर्मन राजदूत ने इसकी जानकारी देते हुए एक बयान में कहा था कि रूस-यूक्रेन संघर्ष और भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की कार्रवाइयां द्विपक्षीय चर्चाओं के एजेंडे में सबसे ऊपर होंगी। शोल्ज के लिए व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना भी अहम मुद्दा होगा, जिसके साथ एक उच्च-शक्ति व्यापार प्रतिनिधिमंडल है जिसमें सीमेंस और सॉफ्टवेयर प्रमुख एसएपी जैसी प्रमुख जर्मन फर्मों के 12 सीईओ शामिल हैं। 

दोनों देश प्रति वर्ष 30 बिलियन यूरो के मौजूदा स्तर से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के तरीकों पर गौर करेंगे। जर्मनी ने पूरे भारत में जलवायु परिवर्तन और हरित ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए प्रति वर्ष 1.3 बिलियन यूरो आवंटित किए हैं। 

बता दें कि बेंगलुरु में जी20 सम्मेलन में जर्मनी ने भी भाग लिया है। इस दौरान वित्त मंत्रियों की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान यूक्रेन संकट को प्रमुखता से उठाया गया और जर्मन वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर ले इस मुद्दे को उठाया था। 

टॅग्स :जर्मनीनरेंद्र मोदीमोदी सरकारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण