लाइव न्यूज़ :

गहलोत की सवाई मान सिंह अस्पताल में सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी की गई

By भाषा | Updated: August 27, 2021 12:44 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुक्रवार को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी की गई। बृहस्तिवार रात सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार सुबह गहलोत सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचे जहां उनकी जांच की गई। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें हृदय संबंधी बीमारी है।मुख्यमंत्री के प्रवक्ता ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई।इससे पूर्व गहलोत ने भी ट्वीट के जरिये बताया कि उनकी एंजियोप्लास्टी की जायेगी। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘कोविड के बाद से मुझे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही थी और कल से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था। अभी सवाई मान सिंह अस्पताल में अपना सीटी एनजीओ करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जायेगी।’’मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि मैं इसे (एंजियोप्लास्टी) सवाई मान सिंह अस्पताल में करवा रहा हूं। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मेरे साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगहलोत की धमनी में अवरोध को गलत तरीके से कोविड से जोड़ा गया:डॉक्टर

भारतप्रधानमंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील