लाइव न्यूज़ :

Covid-19: जीबी पंत अस्पताल में नहीं होगा कोरोना पीड़ितों का इलाज, दिल्ली सरकर ने जारी किया आदेश

By सुमित राय | Updated: April 9, 2020 14:34 IST

दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में आम मरीजों को आ रही दिक्कतों के चलते इसे कोविड-19 के इलाज के लिए चिह्नित अस्पतालों की सूची से हटा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के इलाज के लिए चिह्नित अस्पतालों की सूची से जीबी पंत अस्पताल को हटा दिया गया है।एलएनजेपी अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के लिए 500 अतिरिक्त बिस्तर तैयार करने के लिए आदेश दिए हैं।

कोरोना वायरस के इलाज में लगे दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल को दिल्ली सरकार ने अलग कर दिया है। सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर कहा कि कोविड-19 के इलाज के लिए चिह्नित अस्पतालों की सूची से जीबी पंत अस्पताल को हटा दिया गया है।

सरकार ने बताया कि आम मरीजों को आ रही दिक्कतों के चलते यह फैसला लिया गया है। दिल्ली सरकार ने इसकी जगह ही एलएनजेपी अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के लिए 500 अतिरिक्त बिस्तर तैयार करने के लिए आदेश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जीबी पंत अस्पताल कोविड-19 के इलाज के लिए चिह्लित किए जाने से पहले जिस तरह काम कर रहा था, उसी तरह काम करता रहेगा। जीबी पंत अस्पताल, एलएनजेपी अस्पताल समेत पांच अस्पतालों को हाल ही में कोविड-19 के इलाज के लिए चिह्लित किया गया था।

आदेश में कहा गया है कि अस्पताल की सुपर स्पैश्यिलिटी इकाई में इलाज पा रहे आम मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए जीबी पंत अस्पताल को सूची से हटाने का फैसला लिया गया है। इसमें कहा गया है कि जीबी पंत अस्पताल के बदले में एलएनजेपी अस्पताल अपनी ओपीडी तथा नव निर्मित खंड का इस्तेमाल करके अतिरिक्त 500 बिस्तर तैयार करेगा।

बता दें दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 669 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। देशभर में कोरोना वायरस के 5700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और इस महामारी के कारण 166 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :दिल्ली सरकारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता