लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार का फैसला, गीता के बाद अब गायत्री मंत्र की सुनाई देगी गूंज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 26, 2018 13:21 IST

हरियाणा के स्कूलों में अब एक नया रूप देखने को मिलने वाला है। हरिणाया सरकार के द्वारा हाल ही में गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था, लेकिन अब जल्द ही यहां गायत्री मंत्र की भी गूंज सुनाई देगी।

Open in App

नई दिल्ली, 26 फरवरी: हरियाणा के स्कूलों में अब एक नया रूप देखने को मिलने वाला है। हरिणाया सरकार के द्वारा हाल ही में गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था, लेकिन अब जल्द ही यहां गायत्री मंत्र की भी गूंज सुनाई देगी। हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि अब यहां हर रोज प्रार्थना के समय गायत्री मंत्र का पाठ किया जाएगा। 

हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने इस बारे में कहा है कि हाल ही में हुए सरकार की बैठक में  प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और अन्य पदाधिकारियों के साथ इस बात का फैसला लिया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि गायत्री मंत्र हमारे संतो के द्वारा दिया गया एक उपहार है।  वहीं, इसको लेकर 27 फरवरी को एक सूचना भी सरकार के द्वारा जारी की जाएगी।  

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि  शिक्षा का स्तर कैसे ऊंचा हो, शिक्षा में नैतिकता कैसे आए, संस्कार कैसे उसमें डाले जाएं, उस नाते से बहुत से विषयों पे शिक्षा विभाग ने पूरी तरह से इस पर विचार किया है और उसमें इस तरह की सभी बातों को शामिल किया गया है। वहीं, काग्रेस की ओर से फैसले की आलोचना भी की गई है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि पहले खट्टर सरकार को गीता से कर्म की सीख लेनी चाहिए। फिलहाल ये मामला खिंचता नजर आ रहा है।

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतDelhi Election Results 2025 Updates: आपको यमुना मईया का श्राप लगा?, यमुना प्रदूषण पर ‘आप’ के बयान पर हुआ हंगामा, हरियाणवी मूल के 10 प्रत्याशी में से 4 जीते, यहां देखें आंकड़े

भारतBirsa Munda Birth Anniversary 2024: दिल्ली के सराय काले खां चौक को मिला नया नाम, अब कहलाएगा बिरसा मुंडा चौक

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे