लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल ने दिल्ली बॉर्डर किया सील तो भड़के गौतम गंभीर, कहा- मिस्टर तुगलक अब ऐसे सवाल क्यों उठा रहे हो?

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 2, 2020 14:11 IST

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं। गौतम गंभीर और सीएम केजरीवाल में ट्विटर वॉर चलता रहता है। पिछले महीने गौतम गंभीर और सीएम केजरीवाल में हाल ही में पीपीई किट को लेकर ट्विटर पर बहस हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड-19 के 20,834 मामले हैं। कोरोना से दिल्ली में 523 लोगों की मौत हुई है।गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल के सरकार विज्ञापन पर तंज करते हुए कहा- क्या सभी अखबारों की प्रिंटिंग प्रेस खरीदनी है?

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (एक जून) को दिल्ली के बॉर्डर को अगले एक हफ्ते के लिए सील करने का आदेश दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल के इस आदेश पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने प्रतिक्रिया दी है। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा है केजरीवाल सिर्फ अपनी नाकामी छिपाने के लिए निर्दोष लोगों को सजा देना चाहते हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में हर दिन औसतन एक हजार से अधीर कोविड-19 के मरीज आ रहे हैं।

गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "आप सिर्फ अपनी नाकामी छिपाने के लिए, निर्दोष लोगों को सजा देना चाहते हैं क्योंकि वे बॉर्डर के दूसरी तरफ रहते हैं? वह भी आपके और मेरी तरह एक भारतीय हैं! याद है, आपने अप्रैल में कहा था कि आप 30 हजार मरीजों के लिए बिल्कुल तैयार हैं? मिस्टर तुगलक अब ऐसे सवाल क्यों उठा रहे हो?"

इससे पहले किए अपने ट्वीट में गंभीर ने लिखा है, ''हर अखबार में फ्रंट पेज विज्ञापन तो रोज चल ही रहे हैं, अब लोगों के नाम पे 5 हजार करोड़ लेकर क्या सभी अखबारों की प्रिंटिंग प्रेस खरीदनी है?''

गंभीर ने यह ट्वीट सीएम केजरीवाल के ट्वीट पर रिट्विट करते हुए किया था। सीएम केजरीवाला ने ट्वीट कर लिखा था-'' केंद्र सरकार से निवेदन है कि आपदा की इस घड़ी में दिल्ली के लोगों की मदद करे।''

दिल्ली में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले

दिल्ली में कोविड-19 के 20 हजार 834 केस हैं। कोरोना से दिल्ली में 523 लोगों की मौत हो चुकी है। 11565 दिल्ली में कोविड-19 के एक्टिव केस हैं और 8746 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 8,171 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं और 204 मौतें हुई हैं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1,98,706 हो गई है, इसमें 97,581 सक्रिय मामले हैं और 95,526 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड-19 से 5,598 मौतें हुई है। 

टॅग्स :गौतम गंभीरअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोनाआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया