लाइव न्यूज़ :

लोगों की मदद कर रहे गौतम गंभीर पर दिल्ली हाईकोर्ट ने खड़े किए सवाल, पूछा- क्या उनके पास ऐसा करने के लिए लाइसेंस है?

By अमित कुमार | Updated: April 28, 2021 16:02 IST

Delhi High court, Gautam Gambhir: बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बीते 25 अप्रैल को घोषणा की थी कि वे जरूरतमंदों को मुफ्त में कोरोना की दवा फैबीफ्लू और ऑक्सीजन सिलेंडर बांटेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम गंभीर कोरोना मरीजों के लिए मुफ्त में फैबी फ्लू दवा बांट रहे हैं।गौतम गंभीर के पास कोरोना की दवाइयों का इतना बड़ा स्टोक कहां से आया इस पर सवाल ख़ड़े हो रहे हैं। जबकि आम लोगों को इलाज के लिए ये दवा नहीं मिल रही है।

Delhi High court, Gautam Gambhir: पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा सवाल किया है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि गौतम गंभीर कोविड -19 के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही दवाओं को किस अधिकार पर बांट रहे थे। क्या इसके लिए उनके पास लाइसेंस है?  बिना लाइसेंस कोई इस तरह का काम भला कैसे कर सकता है।

दिल्ली में ऑक्सीजन संकट को लेकर दर्ज मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मंगलवार को पूछा कि क्या गौतम गंभीर को इसके लिए लाइसेंस मिला है? इसके अलावा हाईकोर्ट ने गंभीर के पास कोरोना मरीजों को दिए जाने वाली दवा फैबीफ्लू इतनी अधिक मात्रा पर कहां से आई इसको लेकर भी सवाल किया। इसके साथ ही जस्टिस विपिन सांघी और रेखा पल्ली की बेंच ने और कई तरह के सवाल किए। 

जज ने पूछा कि क्या गंभीर ने इसके लिए डॉक्टरों की सलाह ली थी। यह कैसे संभव है कि एक व्यक्ति पहले इतनी बड़ी मात्रा में कोरोना की दवा खरीदे और उसका वितरण करे। दिल्ली सरकार के वकील राहुल मेहरा ने हाई कोर्ट में कहा कि भाजपा नेता गौतम गंभीर ईस्ट दिल्ली में फैबीफ्लू मुफ्त में बांट रहे हैं। सवाल उठाया गया कि जब ये दवाइयां रेगुलेटिड नहीं हैं तो कैसे कोई ऐसा कर सकता है। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं जिस वजह से चिकित्सा अवसंरचना चरमरा गई है। पहले गंभीर के निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी दिल्ली में ही कोविड-19 मरीजों को दवाई और सिलेंडर दिए जा रहे थे। पूसा रोड और जागृति एन्क्लेव में स्थित गंभीर के दफ्तरों से दवाई और ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए डॉक्टर का पर्चा और आधार कार्ड की जरूरत होगी। 

सांसद के कार्यालय की ओर से जारी बयान में उनके हवाले से कहा गया था कि दिल्ली मेरा घर है और मैं अपनी आखिरी सांस तक लोगों की सेवा करता रहूंगा। बिस्तरों, ऑक्सीजन और दवाइयों के कई आग्रह आ रहे हैं, जितनी हम मदद कर सकते हैं उतनी हम कर रहे हैं। ये वास्तव में मुश्किल समय है और इस निराशा में हर मदद उम्मीद की किरण लेकर आती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली हाईकोर्टगौतम गंभीर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट