ममता ने अडानी ग्रुप से वापिस लिया 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, नया टेंडर जल्द होगा जारी

By धीरज मिश्रा | Published: November 22, 2023 01:06 PM2023-11-22T13:06:36+5:302023-11-22T13:09:18+5:30

Gautam Adani: उद्योगपति गौतम अडानी को ममता सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार ने अडानी ग्रुप से 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट वापिस ले लिया है। हालांकि, कभी सरकार ने अडानी ग्रुप को 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट दिया था।

gautam adani Mamta goverment withdraws project worth Rs 25 thousand crore | ममता ने अडानी ग्रुप से वापिस लिया 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, नया टेंडर जल्द होगा जारी

photo credit twitter

Highlightsकभी ममता सरकार ने अडानी ग्रुप को 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट दिया थाममता सरकार ने अडानी ग्रुप से 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट वापिस ले लिया हैअडानी ग्रुप को ताजपुर पोर्ट का विकास करने के लिए प्रोजेक्ट मिला था

Gautam Adani: उद्योगपति गौतम अडानी को ममता सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार ने अडानी ग्रुप से 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट वापिस ले लिया है। हालांकि, कभी सरकार ने अडानी ग्रुप को 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट दिया था। अब प्रोजेक्ट वापिस लेने के बाद सरकार के द्वारा जल्द ही नया टेंडर जारी किया जाएगा। यहां बताते चले कि अडानी ग्रुप को ताजपुर पोर्ट का विकास करने के लिए प्रोजेक्ट मिला था।

लेकिन, 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि अब ताजपुर पोर्ट के लिए जल्ह ही नया टेंडर निकाला जाएगा। अडानी ग्रुप से इतना बड़ा प्रोजेक्ट वापिस लेने के पीछे सांसद महुआ मोइत्रा का नाम लिया जा रहा है। महुआ पर एक बिजनेसमैन ने आरोप लगाया था कि वह पैसे लेकर मोदी के नाम पर अडानी पर हमला करती थीं।

ममता के फैसले पर विरोध भी हुआ

साल 2022 में बंगाल में बिजनेस समिट हुआ। इस समिट में उद्योगपति गौतम अडानी भी पहुंचे थे। अडानी ने यहां पर करीब 10 हजार रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी। इस समिट के बाद प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अडानी ग्रुप को दिया गया। ममता के अडानी पर इस मेहरबानी की चर्चा राजनीति के गलियारों में भी हुई। कहा जाने लगा कि एक तरफ अडानी को लेकर वह उन पर हमला करती रहती हैं दूसरी तरफ सरकार की ओर से उन्हें हजारों करोड़ों रुपये का प्रोजेक्ट दिया जा रहा है।

महुआ मोइत्रा का क्या है कनेक्शन

सांसद महुआ मोइत्रा पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने एक हलफनामा दायर कर आरोप लगाया था कि वह 
वह पीएम नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए गौतम अडानी का नाम लिया करती थी। आरोप में आगे कहा गयाथा कि इसके लिए वह सांसद के खर्चें उठाते थे, उन्हें महंगे गिफ्ट देते थे। इस मामले में लोकसभा में एथिक्स पैनल ने जांच की। पैनल ने सांसद को निष्कासित करने की मांग की है।

Web Title: gautam adani Mamta goverment withdraws project worth Rs 25 thousand crore

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे