लाइव न्यूज़ :

गरीब कल्याण रोजगार अभियान बंगाल में लागू नहीं, राज्य ने नहीं दिए आंकड़े: निर्मला सीतारमण

By भाषा | Updated: September 19, 2020 18:29 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान को 125 दिनों के लिये छह राज्यों के 116 जिलों में लागू किया गया था जहां 30 मई तक प्रति जिला कम से कम 25 हजार प्रवासी श्रमिक लौटे थे। इन राज्यों में बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रवासी मजदूरों से संबंधित आंकड़े नहीं दिये, तब हम कैसे पश्चिम बंगाल को शामिल कर सकते थे।मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने नये जिले शामिल करने के बारे में मांग की थी लेकिन ऐसा किया नहीं जा सका। 

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया गया क्योंकि राज्य कोविड-19 महामारी से जुड़े लॉकडाउन के दौरान अपने घरों को लौटने वाले प्रवासी कामगारों के संबंध में आकड़े नहीं दिये।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को प्रवासी मजदूरों के लिये रोजगार योजना पेश की थी । वित्त मंत्री ने यह जवाब तब दिया जब शून्यकाल के दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में प्रवासी श्रमिकों से जुड़ा मुद्दा उठाया।

सीतारमण ने कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान को 125 दिनों के लिये छह राज्यों के 116 जिलों में लागू किया गया था जहां 30 मई तक प्रति जिला कम से कम 25 हजार प्रवासी श्रमिक लौटे थे । इन राज्यों में बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रवासी मजदूरों से संबंधित आंकड़े नहीं दिये, तब हम कैसे पश्चिम बंगाल को शामिल कर सकते थे । हमारे पास यह जानकारी नहीं थी कि उस राज्य के किसी जिले में 25 हजार प्रवासी मजदूर लौटे हैं । ’’ मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा, छत्तीसगढ जैसे राज्यों ने नये जिले शामिल करने के बारे में मांग की थी लेकिन ऐसा किया नही जा सका । 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणइंडियापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?