लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर पुजारी ने 2018 के कोच्चि ब्यूटी पार्लर गोलीबारी मामले में भूमिका स्वीकार की : एटीएस रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:27 IST

Open in App

कोच्चि, नौ जून केरल पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा 2018 में हुए कोच्चि ब्यूटी पार्लर गोलीबारी के सिलसिले में गिरफ्तार गैंगस्टर रवि पुजारी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। यह जानकारी एटीएस द्वारा दाखिल की गई रिमांड रिपोर्ट में दी गई है।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध), एर्णाकुलम की अदालत में मंगलवार को दाखिल रिमांड रिपोर्ट में एटीएस ने कहा कि पुलिस हिरासत के दौरान उससे विस्तृत पूछताछ की गई जिसमें उसने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

उसने कसारगोड के बेविंचा में 2010 में गिरोह के सदस्यों द्वारा की गई गोलीबारी में भी अपनी भूमिका एवं संलिप्तता स्वीकार की। सेनेगल में रहते हुए उसने इस अपराध की योजना बनाई थी।

बेविंचा गोलीबारी मामले में अपराधियों ने सोना व्यवसायी मोहम्मद कुन्ही से धन उगाही के प्रयास में उसे निशाना बनाया था।

पुजारी को पिछले बुधवार को बेंगलुरू से कोच्चि गोलीबारी की जांच के सिलसिले में लाया गया था। दिसंबर 2018 में अभिनेत्री लीना मारिया पॉल द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर में गोलीबारी हुई थी।

पुजारी को मंगलवार को हिरासत अवधि पूरी होने के बाद बेंगलुरू के प्रपन्ना अग्रहरि केंद्रीय कारागार में वापस भेज दिया गया।

अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके फोन पर इंटरनेट से धमकी भरी कॉल कर तीन नवंबर 2018 को 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

उनके मुताबिक, फोन करने वाले ने खुद की पहचान रवि पुजारी बताई थी और धन नहीं देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण