बदायूं में दिव्यांग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 13, 2021 08:17 PM2021-11-13T20:17:44+5:302021-11-13T20:17:44+5:30

Gang rape of a disabled teenager in Badaun, both the accused arrested | बदायूं में दिव्यांग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बदायूं में दिव्यांग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बदायूं (उप्र) 13 नवंबर बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली इलाके में एक दिव्यांग नाबालिग किशोरी से गांव के ही दो लड़कों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला शनिवार को सामने आया है।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में सामूहिक दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि एक दिव्यांग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर भादंसं की धारा 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म) तथा पाक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मामला बदायूं जिले की दातागंज कोतवाली इलाके का है जहां खेत पर काम कर रहे अपने पिता को खाना देने के लिए गयी दिव्यांग किशोरी के साथ गांव के ही दो लड़कों ने शुक्रवार की शाम सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार वालों ने शनिवार को थाने पहुंचकर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gang rape of a disabled teenager in Badaun, both the accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे