लाइव न्यूज़ :

कुतुब मीनार में गणेश मूर्तियां: कोर्ट का यथास्थिति बनाए रखने का आदेश, कहा- एएसआई की मूर्तियों को हटाने की कोई योजना नहीं

By विशाल कुमार | Updated: April 18, 2022 14:54 IST

कुतुब मीनार परिसर में दो गणेश मूर्तियों के रखे जाने के स्थान को अपमानजनकर बताते हुए राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को उन्हें वहां से निकालकर राष्ट्रीय संग्रहालय में ले जाने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयह मुकदमा प्रधान देवता भगवान ऋषभ देव द्वारा दायर किया गया था।अदालत ने कहा कि अपीलकर्ता की चिंता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।दो मूर्तियों को 'उल्टा गणेश' और 'पिंजरे में गणेश' कहा जाता है।

नई दिल्ली: कुतुब मीनार परिसर से दो गणेश मूर्तियों को हटाने से रोकने के लिए दायर एक मुकदमे की सुनवाई करते हुए दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है।

बता दें कि, कुतुब मीनार परिसर में दो गणेश मूर्तियों के रखे जाने के स्थान को अपमानजनकर बताते हुए राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को उन्हें वहां से निकालकर राष्ट्रीय संग्रहालय में ले जाने के लिए कहा है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह मुकदमा प्रधान देवता भगवान ऋषभ देव द्वारा दायर किया गया था, जिसमें अदालत से एएसआई को गणेश की मूर्ति को हटाने से रोकने और मूर्ति को उचित सम्मान के साथ मुकदमे में शामिल संपत्ति के भीतर एक सम्मानजनक स्थान पर रखने के लिए कहा गया था।

साकेत अदालत में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश निखिल चोपड़ा ने कहा कि उनकी राय है कि अपीलकर्ता की चिंता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अदालत ने प्रतिवादियों को सुनवाई की अगली तारीख तक यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है, जब आवेदन को बनाए रखने पर दलीलें भी सुनी जाएंगी।

अदालत ने कहा कि अपीलकर्ता की चिंता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हालांकि, कोर्ट एएसआई से प्रभावित है कि उनका इस स्तर या निकट भविष्य में मूर्तियों को हटाने का कोई विचार नहीं है।

सनातन हिंदू देवी देवताओं की ओर से वकील हरिशंकर जैन ने संकेत कोर्ट में कहा कि क़ुव्वत उल इस्लाम मस्जिद परिसर में भगवान गणेश की दो मूर्तिया नीचे पड़ी हुई है, जिसकी वजह से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

दो मूर्तियों को 'उल्टा गणेश' और 'पिंजरे में गणेश' कहा जाता है और 12वीं शताब्दी के स्मारक के परिसर में स्थित हैं, जिसे 1993 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था।

टॅग्स :भगवान गणेशदिल्लीArchaeological Survey of IndiaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो