लाइव न्यूज़ :

गांधीनगर नगर निगम चुनावः भाजपा का शानदार प्रदर्शन, कुल सीट 44, भाजपा के खाते में 40, जानें कांग्रेस और आप का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2021 17:48 IST

Gandhinagar Municipal Corporation election results: चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा हाल ही में विजय रुपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़े थे।भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा।गांधीनगर नगर पालिका में बीजेपी ने जोरदार जीत दर्ज की है।

Gandhinagar Municipal Election Result 2021, Gujarat Nagar Nigam Palika Election Chunav: गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस और आप का सूपड़ा साफ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में बीजेपी ने 90 प्रतिशत सीट पर कब्जा कर लिया है। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ था।

ये चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा हाल ही में विजय रुपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद हुए हैं। गांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़े थे, जिसमें भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा।

रुपाणी के मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा ने छह नगर निगमों, नगर पालिकाओं और अधिकांश जिलों और तालुका पंचायतों में जीत हासिल की थी। गांधीनगर नगर पालिका में बीजेपी ने जोरदार जीत दर्ज की है।गांधीनगर नगर निगम में बीजेपी पहली बार जीती है।

कुल 44 सीट में से, भाजपा ने 40, आप ने 1 और कांग्रेस ने 3 सीट पर कब्जा किया। गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव में रविवार को हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा 56.24 प्रतिशत रहा था। अधिकारी ने कहा कि देवभूमि द्वारका जिले के ओखा और भानवड में क्रमश: 55.07 और 62.27 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बनासकांठा जिले के थारा में 73.55 प्रतिशत मतदान हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद और जूनागढ़ के दो नगर निगमों की तीन सीटों और नगरपालिकाओं एवं जिला पंचायतों की सीटों पर हुए उपचुनावों में भी मतदान क्रमश: 27.20, 47.99 और 57.08 प्रतिशत रहा। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि तालुका पंचायतों की सीटों पर हुए उपचुनाव में औसतन 72.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

तीन नगरपालिकाओं की 78 सीटों के लिए 205 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भाजपा के 78, कांग्रेस के 72 और आप के 52 उम्मीदवार शामिल हैं। जिला पंचायत निकायों में खाली आठ सीटों के लिए 24 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें भाजपा और कांग्रेस ने सभी आठ और आप ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा। तालुका पंचायतों की 43 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए 123 उम्मीदवार मैदान में थे। 

टॅग्स :गुजरात चुनाव परिणामगुजरातBJPकांग्रेसअरविंद केजरीवालहार्दिक पटेलराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअमित शाहभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलविजय रुपानीVijay Rupani
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष