लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: बीजेपी में शामिल हो सकते हैं गली जनार्दन रेड्डी, यहां से मिल सकता है टिकट

By अनुभा जैन | Updated: January 29, 2024 13:48 IST

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार की भगवा पार्टी में वापसी के बाद, पूर्व मंत्री और कल्याण राज्य प्रगति पक्ष के संस्थापक, माइनिंग बैरन गली जनार्दन रेड्डी के फिर से भाजपा पार्टी में शामिल होने की संभावना है। भगवा पार्टी रेड्डी को वापस लाने की योजना बना रही है या इस साल लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन बना सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देगली जनार्दन रेड्डी के फिर से भाजपा पार्टी में शामिल होने की संभावना हैबीजेपी रेड्डी को वापस लाने की योजना बना रही है या इस साल लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन बना सकती हैगंगावती से विधायक रेड्डी ने 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी और कल्याण राज्य प्रगति पक्ष की स्थापना की

बेंगलुरु: पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार की भगवा पार्टी में वापसी के बाद, पूर्व मंत्री और कल्याण राज्य प्रगति पक्ष के संस्थापक, माइनिंग बैरन गली जनार्दन रेड्डी के फिर से भाजपा पार्टी में शामिल होने की संभावना है। भगवा पार्टी रेड्डी को वापस लाने की योजना बना रही है या इस साल लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन बना सकती है।

गंगावती से विधायक रेड्डी ने 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी और कल्याण राज्य प्रगति पक्ष की स्थापना की। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, गली जनार्दन रेड्डी को कोप्पल लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने का एक मजबूत प्रस्ताव है। रेड्डी ने स्वयं इस गठबंधन की संभावना का संकेत दिया और उनके भाई भाजपा विधायक जी.सोमशेखर रेड्डी ने पुष्टि की कि गठबंधन और अपने भाई को भाजपा में वापस लाने के लिए बातचीत चल रही है।

गली रेड्डी ने कहा, ’हम बीजेपी के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हैं। भाजपा पदाधिकारी पहले ही मुझसे चर्चा कर चुके हैं। हमारी पार्टी बीजेपी का समर्थन करेगी.’’ उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी इस साल लोकसभा चुनाव में कम से कम पांच निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। ज्ञात हो कि एचडी कुमारस्वामी ने जगदीश शेट्टार को पार्टी में वापस लाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी और वह गली जनार्दन रेड्डी के मामले में भी ऐसा कर सकते हैं।

कुमारस्वामी से चर्चा के बाद रेड्डी आश्वस्त दिखे. सूत्रों के मुताबिक, रेड्डी जल्द ही आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे. ऐसी खबरें हैं कि एक अन्य विधायक लक्ष्मण सावदी, जो विधानसभा चुनाव से पहले भगवा पार्टी से कांग्रेस में चले गए थे, भाजपा में वापस आने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस एसटी सोमशेखर, शिवराम हेब्बार और मुनिरत्ना जैसे नेताओं को वापस लाने के लिए रिवर्स ऑपरेशन कर रही है, जो पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

टॅग्स :बेंगलुरुBJPकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी