लाइव न्यूज़ :

G20 Summit: पीएम मोदी प्रधान सचिव मिश्रा ने शिखर सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया, मोबाइल ऐप जी-20 इंडिया शुरू किया, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2023 20:08 IST

G20 Summit: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि जी-20 के लिए पहली बार एक मोबाइल ऐप (जी-20 इंडिया) शुरू किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। डिजिटल इंडिया को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे, जिसे भारत मंडपम में बनाया जा रहा है।बैठकों की मेजबानी करने वाले भारत मंडपम में जमीनी कार्य की प्रगति संतोषजनक है।

G20 Summit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पी.के.मिश्रा ने बुधवार को जी-20 समन्वय समिति की नौवीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें समूह के आगामी शिखर सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि जी-20 के लिए पहली बार एक मोबाइल ऐप (जी-20 इंडिया) शुरू किया गया है।

अब यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। पीएमओ ने कहा कि जी-20 के प्रतिनिधि और मीडिया के सदस्य ‘इनोवेशन हब’ और ‘डिजिटल इंडिया एक्सपेरिमेंटल हब’ के माध्यम से डिजिटल इंडिया को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे, जिसे भारत मंडपम में बनाया जा रहा है।

बैठक में इस बात पर गौर किया गया कि जी-20 की कुछ प्रमुख बैठकों की मेजबानी करने वाले भारत मंडपम में जमीनी कार्य की प्रगति संतोषजनक है। बयान में कहा गया है कि विशिष्ट भारतीय अनुभव के लिए भारत मंडपम में संस्कृति और ‘लोकतंत्र की जननी’ विषयों पर प्रदर्शनियां लगाई जा रही हैं।

मिश्रा ने आयोजन स्थल पर नटराज की प्रतिमा स्थापित करने में प्रगति और यहां आने वाले विदेशी नेताओं की पत्नियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल कारणों से पाबंदियां लगाई जा रही हैं और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाने चाहिए कि जनता को कम से कम असुविधा हो।

बयान के मुताबिक, उन्होंने निर्देश दिया कि शहर में आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि जनता के लिए यातायात परामर्श पहले ही जारी किया जा चुका है। शिखर सम्मेलन के लिए मीडिया इंतजाम की भी समीक्षा की गई। बयान में कहा गया है कि अब तक 3,600 से अधिक अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जिनमें विदेशी मीडिया से प्राप्त अनुरोध भी शामिल हैं, और अनुमति पत्र जारी किए जा रहे हैं।

प्रधान सचिव को सुरक्षा पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी गई। विभिन्न एजेंसियों के बीच सुचारू समन्वय के लिए, यह निर्णय लिया गया कि भारत मंडपम में एक बहु-एजेंसी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि मिश्रा जमीनी स्तर पर तैयारियों की स्थिति का जायजा लेने के लिए अगले कुछ दिनों में क्षेत्र और स्थल का दौरा करेंगे। बैठक में जी-20 सचिवालय और विदेश मंत्रालय, गृह, संस्कृति, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

टॅग्स :जी20नरेंद्र मोदीजो बाइडनशी जिनपिंगव्लादिमीर पुतिनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी