लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक समृद्धि और सहयोग के केंद्र में आर्थिक लक्ष्य के बजाय मानव को रखें

By भाषा | Updated: March 27, 2020 05:49 IST

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चलिए हम वैश्विक समृद्धि और सहयोग की हमारी परिकल्पना के केंद्र में आर्थिक लक्ष्यों के बजाय मानव को रखें।’’ प्रधानमंत्री ने एक अधिक अनुकूल, उत्तरदायी, सस्ती और मानव स्वास्थ्य सेवा प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया जो स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए विश्व स्तर पर लागू की जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया कोरोना वायरस की महामारी का सामना कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री ने गुरुवार को शक्तिशाली जी-20 समूह का आह्वान किया कि वे वैश्विक समृद्धि और सहयोग के केंद्र में आर्थिक लक्ष्य के बजाय मानव को रखें।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जी-20 को कोरोना वायरस की महामारी के चलते उत्पन्न हालात को देखते हुए गरीब देशों की आर्थिक परेशानी को कम करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

दुनिया कोरोना वायरस की महामारी का सामना कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री ने गुरुवार को शक्तिशाली जी-20 समूह का आह्वान किया कि वे वैश्विक समृद्धि और सहयोग के केंद्र में आर्थिक लक्ष्य के बजाय मानव को रखें।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि जी-20 समूह के नेताओं को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए मोदी ने वैश्विक स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)जैसे संगठनों की क्षमता बढ़ाने के अलावा नया संकट प्रबंधन दिशानिर्देश और प्रक्रिया बनाने की वकालत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जी-20 को कोरोना वायरस की महामारी के चलते उत्पन्न हालात को देखते हुए गरीब देशों की आर्थिक परेशानी को कम करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया में करीब 21 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और चार लाख 70 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

मोदी ने पूरे मानवता की बेहतरी के लिए नये वैश्विकरण का आह्वान किया और रेखांकित किया कि चिकित्सा शोध मुफ्त और सभी देशों के लिए उपलब्ध होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ का सशक्तिकरण वैश्विक महामारी से मुकाबला करने के लिए टीका विकसित करने के लिए जरूरी था।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चलिए हम वैश्विक समृद्धि और सहयोग की हमारी परिकल्पना के केंद्र में आर्थिक लक्ष्यों के बजाय मानव को रखें।’’ प्रधानमंत्री ने एक अधिक अनुकूल, उत्तरदायी, सस्ती और मानव स्वास्थ्य सेवा प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया जो स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए विश्व स्तर पर लागू की जा सके।

टॅग्स :कोरोना वायरसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह