लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के प्रभारी चुनाव उपायुक्त पर पूरा भरोसा : निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: March 5, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च तृणमूल कांग्रेस के इन आरोपों को खारिज करते हुए कि पश्चिम बंगाल के प्रभारी चुनाव उपायुक्त पूर्वाग्रही हैं, भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ अधिकारी की ‘‘ईमानदारी और निष्पक्षता पर उसे पूरा विश्वास है।’’

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को सुदीप जैन को हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाए कि वह इसके प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं और संघीय ढांचे के मानकों को तोड़ रहे हैं।

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि इसके सभी चुनाव उपायुक्त एवं आयोग के मुख्यालय में पदस्थापित अन्य अधिकारी या क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारी ‘‘भारत के संविधान के मुताबिक और चुनाव कराने के लिए तय नियमों के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।’’

इसने कहा, ‘‘छिटपुट अपवाद हो सकते हैं जिनमें चुनाव आयोग तुरंत सुधारात्मक कदम उठाता है।’’

बयान में वर्तमान मामले में कहा गया, ‘‘आयोग को चुनाव उपायुक्त सुदीप जैन की ईमानदारी और निष्पक्षता पर पूरा भरोसा है।’’

इसने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ चुनाव प्रक्रिया के दौरान या चुनाव से ठीक पहले समन्वित अभियान चलाया जा रहा है।’’

2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव प्रभारी के तौर पर चुनाव उपायुक्त के दो निर्णयों पर टीएमसी के आरोपों का हवाला देते हुए आयोग ने कहा कि दोनों निर्णय आयोग ने ‘‘स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव आयोजित कराने के लिए’’ किए थे।

चुनाव आयोग ने कहा कि ये निर्णय जिला निर्वाचन मशीनरी ने चुनाव उपायुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नोडल पुलिस अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ लागू किए थे।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता सौगत राय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पार्टी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जैन को हटाने की मांग की है क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी के प्रति पूर्वाग्रह रखने का उनका ‘‘ट्रैक रिकॉर्ड’’ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल