लाइव न्यूज़ :

भगोड़े विजय माल्या पर ED का डंडा, ब्रिटेन में उसकी कारों को बेचकर जब्त किया जाएगा पैसा

By भाषा | Updated: October 20, 2018 05:56 IST

 62 वर्षीय माल्या की छह कारों की बिक्री की जाएगी। पिछले सप्ताह ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने इस बारे में प्रवर्तन आदेश दिया है। 

Open in App

ब्रिटेन में एक प्रवर्तन अधिकारी यहां जल्द ही शराब कारोबारी विजय माल्या की कारों के बेड़े की नीलामी करेंगा। भारत से भागे हुए कारोबारी माल्या से 13 भारतीय बैंकों के बकाया कर्जों की वसूली की कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। बैंकों के वकीलों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। 

विधि कंपनी टीएलटी एलएलपी ने ब्रिटेन में इस संबंध एक में मई माह में एक बड़ी सफलता हासिल की थी। उस वक्त ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भारतीय बैंकों के पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि वे बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन के प्रमुख रहे माल्या और अन्य संबद्ध इकायों से 1.14 अरब पाउंड की वसूली करने के हकदार हैं। 

इस विधि कंपनी ने कहा कि 62 वर्षीय माल्या की छह कारों की बिक्री की जाएगी। पिछले सप्ताह ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने इस बारे में प्रवर्तन आदेश दिया है। 

माल्या की जिन कारों की बिक्री की जानी है उनमें 2016 की मिनी कंट्रीमैन, 2012 की माइबैक 62, 2006 की फेरारी एफ 430 स्पाइडर, 2014 की रेंज रोवर आटोबायोग्राफी सुपरचार्ज्ड, फेरारी एफ 512 एम और एक पॉर्शे केयेनी शामिल है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

टॅग्स :विजय माल्याप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं