लाइव न्यूज़ :

फ्रॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड बैंक घोटाला: मोदी सरकार आई सवालों के घेरे में, कांग्रेस ने साधा निशाना

By शीलेष शर्मा | Updated: January 23, 2020 02:47 IST

यह भी हैरान करने वाली बात है कि बैंक में सरकार द्वारा नामित एक निदेशक भी शामिल है। कांग्रेस ने पूछा कि क्या कारण है कि 18 जनवरी 2019 को एलओसी जारी होने के बाद 19 जनवरी 2020 तक सरकार की जांच एजेंसियों ने कोई मामला क्यों नहीं दर्ज किया. उन लोगों के खिलाफ जो इस घोटाले से जुड़े थे या फिर जिन पर शक था.

Open in App
ठळक मुद्देनीरव मोदी, मेहुल चौकसी के बाद अब फ्रॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड का बैंक घोटाला सामने आया है.3592 करोड़ का घोटाला कर बैंक ऑफ इंडिया की रकम को दूसरी जगह ठिकाने लगा दिया गया.

मोदी सरकार में बैंक घोटालों की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही है. नीरव मोदी, मेहुल चौकसी के बाद अब फ्रॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड का बैंक घोटाला सामने आया है. जिसने 3592 करोड़ का घोटाला कर बैंक ऑफ इंडिया की रकम को दूसरी जगह ठिकाने लगा दिया.

19 जनवरी 2020 को बैंक ऑफ इंडिया ने एक एफआईआर दर्ज कराई कि जनवरी 2018 से जो रकम बैंक से ली गयी उसकी वापसी नहीं हो रही है. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पूछा कि जब बैंक घोटाला 2018 में हुआ तो उसकी एफआईआर जनवरी 2020 में दो साल बाद दर्ज क्यों हुई.

दिलचस्प पहलू तो यह है कि बैंक द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के अलावा बैंक ने दस जनवरी 2019 को गृह मंत्रालय से गुहार लगाई कि वह कंपनी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करे लेकिन गृह मंत्रालय ने आठ दिन तक बैंक की इस गुहार पर कुंडली मारे रखी और 18 जनवरी 2019 को लुकआउट सर्कुलर जारी किया. 

यह भी हैरान करने वाली बात है कि बैंक में सरकार द्वारा नामित एक निदेशक भी शामिल है। कांग्रेस ने पूछा कि क्या कारण है कि 18 जनवरी 2019 को एलओसी जारी होने के बाद 19 जनवरी 2020 तक सरकार की जांच एजेंसियों ने कोई मामला क्यों नहीं दर्ज किया. उन लोगों के खिलाफ जो इस घोटाले से जुड़े थे या फिर जिन पर शक था. अन्य बैंकों ने 15 जून 2019 को शिकायत दर्ज की लेकिन बैंक ऑफ इंडिया ने छह महीने बाद ही उसकी सुध ली.

कांग्रेस ने बैंकों का पूरा ब्यौरा जारी करते हुए बताया कि 2014-15 से 2020 तक 32868 बैंक घोटाले हुए है जो लगभग 270513.49 करोड़ के हैं और सरकार ने 429121 करोड़ की रकम माफ की है. कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने इन तथ्यों का खुलासा करते हुए मांग की कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच हो और सरकार तथ्यों का खुलासा करे कि आखिर वह इतने दिन तक घोटाले होने के बावजूद सोती क्यों रही.

टॅग्स :बैंक ऑफ़ इंडिया(बीओआई)बैंक जालसाजीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष