लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति आज गुरुग्राम में आर्ट गैलरी करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा के किए गए इंतजाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 11, 2018 03:51 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज शाम हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचेंगे। वह यहां आर्टिस्ट सुबोध गुप्ता की सेक्टर 14 के सामने आईडीसी स्थित गैलरी का अवलोकन करेंगे।

Open in App

 गुरुग्राम ( 11 मार्च ):  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज शाम हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचेंगे। वह यहां आर्टिस्ट सुबोध गुप्ता की सेक्टर 14 के सामने आईडीसी स्थित गैलरी का अवलोकन करेंगे। इसको  लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

 भारत यात्रा के दौरान मैक्रों शुरू से ही इस गैलरी का अवलोकन करना चाहते हैं। वह रविवार शाम सात बजे गुरुग्राम पहुंचेंगे। इससे पहले वह आगरा जाएंगे जहां वह ताज का दीदार करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई है।

देश और केंद्र की खुफिया एजेंसियों ने भी शनिवार को सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी हासिल की। कयास लगाता जा रहा है कि यहां मैक्रों के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी आ सकते हैं । हांलाकि इस बात की आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

जिला प्रशासन के साथ ही प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के सचिवालय का भी दौरा कर सकते हैं। सचिवालय गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के सूर्य भवन में संचालित है। गठबंधन के सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति भारत की यात्रा पर हैं। सम्मेलन रविवार को दिल्ली में आयोजित होगा। इसमें फ्रांस सहित 58 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर