लाइव न्यूज़ :

फ्रांस, काबुल से 21 भारतीयों को निकाल कर लाया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:27 IST

Open in App

फ्रांस काबुल से बाहर निकलने के पहले उड़ान में 21 भारतीय नागरिकों को भी वापस लाया जो अफगानिस्तान की राजधानी में स्थित फ्रांसिसी दूतावास की सुरक्षा में तैनात थे । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय नागरिकों को काबुल से पेरिस लाने के लिये मंगलवार को अपने फ्रांसिसी समकक्ष ज्यां यीव ले द्रियां को धन्यवाद दिया । बुधवार को भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लिनान ने ट्वीट किया, ‘‘ काबुल से बाहर निकलने से संबंधित फ्रांस की पहली उड़ान में 21 भारतीय नागरिक भी मौजूद थे । प्रतिष्ठित गोरखा फ्रांस के दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे थे । ’’ उन्होंने कहा कि फ्रांस अफगानिस्तान से जुड़े घटनाक्रमों पर भारत के साथ सक्रियता से समन्वय कर रहा है । लिनान ने कहा कि फ्रांसिसी विदेश मंत्री द्रियां और विदेश मंत्री जयशंकर के बीच हुई बातचीत के अनुरूप अफगानिस्तान पर, खास तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फ्रांस, भारत के साथ सक्रियता से समन्वय कर रहा है। फ्रांस के विदेश मंत्री द्रियां से टेलीफोन पर बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर चर्चा हुई । उन्होंने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिाद में समन्वय जारी रखेंगे । जयशंकर ने 21 भारतीय नागरिकों को काबुल से पेरिस लाने के लिये द्रियां को धन्यवाद दिया । गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना से वापसी के बीच तालिबान ने देश के सभी प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया है। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बीच अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ कर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

पूजा पाठपेरिस लूवर संग्रहालय डकैती के बाद बंद, चोर ज्वैलरी लेकर उड़े

स्वास्थ्यParis Agreement: पेरिस समझौते से भारतीयों को मिलेगा फायदा, हर साल गर्मी वाले 30 दिनों से मिलेगी राहत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम