लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने फरवरी में पूंजी बाजारों में किया 5,177 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश

By भाषा | Updated: February 9, 2020 13:32 IST

शेयरों से उन्होंने इस दौरान 1,172.56 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह आलोच्य अवधि में वे 5,177.44 करोड़ रुपये के शुद्ध निवेशक रहे। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषण प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने ऋणपत्रों में निवेश के कारणों को लेकर कहा कि यह मुख्यत: रिजर्व बैंक द्वारा हालिया मौद्रिक नीति समीक्षा में रुख को उदार बनाये रखने के कारण है।

Open in App
ठळक मुद्देइस रुख के कारण आने वाले समय में रेपो दर घटाने का विकल्प खुला हुआ है।एफपीआई भारत जैसे उभरते बाजारों में पैसा लगाने में सतर्कता बरत रहे हैं।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने लगातार छठे महीने खरीदारी का सिलसिला जारी रखते हुए फरवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 5,177 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ऋणपत्र श्रेणी को इसमें बहुलांश हिस्सा मिला है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, तीन फरवरी से सात फरवरी के दौरान एफपीआई ने ऋणपत्रों में 6,350 करोड़ रुपये लगाये।

हालांकि शेयरों से उन्होंने इस दौरान 1,172.56 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह आलोच्य अवधि में वे 5,177.44 करोड़ रुपये के शुद्ध निवेशक रहे। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषण प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने ऋणपत्रों में निवेश के कारणों को लेकर कहा कि यह मुख्यत: रिजर्व बैंक द्वारा हालिया मौद्रिक नीति समीक्षा में रुख को उदार बनाये रखने के कारण है।

इस रुख के कारण आने वाले समय में रेपो दर घटाने का विकल्प खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि चीन में कोरोना वायरस के फैले संक्रमण का अर्थव्यवस्था पर पड़ सकने वाले असर को लेकर एफपीआई भारत जैसे उभरते बाजारों में पैसा लगाने में सतर्कता बरत रहे हैं। बजाज कैपिटल के शोध एवं सलाहकार प्रमुख आलोक अग्रवाल ने एफपीआई के रुख के बारे में कहा कि बजट में विदेशी निवेश आकर्षित करने को लेकर कई उपाय किये गये हैं। इस कारण आने वाले समय में भी भारत में एफपीआई का आकर्षण बना रह सकता है। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारइंडियाIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए