लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से चार और की मौत, 86 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 27, 2021 23:50 IST

Open in App

पटना, 27 जनवरी बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और संक्रमितों की मौत हो गयी जिसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़ कर 1490 पर पहुंच गयी । इसके साथ ही प्रदेश में 86 नये मामले सामने आये और प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2,60,225 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन तथा भागलपुर जिले में एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या बुधवार को बढकर 1490 हो गयी ।

इसमें कहा गया है कि बिहार में मंगलवार अपराहन 4 बजे से बुधवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 86 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अबतक 2,60,225 पहुंच गयी है।

इसके अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमित 722 मरीज ठीक हुए । प्रदेश में अब तक संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 2,57,122 हो गयी है।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1613 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?