लाइव न्यूज़ :

‘पेचकस’ गिरोह के चार सदस्य पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 17, 2021 13:30 IST

Open in App

नोएडा, 17 अक्टूबर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय ‘पेचकस’ गिरोह के चार सदस्यों को रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यस्था) लव कुमार ने बताया कि रविवार सुबह बीटा-2 थाने की पुलिस चुहड़पुर अंडरपास के पास तलाशी ले रही थी तभी एक कार में सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे कार लेकर भागने लगे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गोलियां आनंद वर्मा, शिव कुमार वर्मा, बबलू वर्मा तथा दीपक वर्मा के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश इससे पहले मथुरा, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में जेल जा चुके हैं। इनके पास से अवैध हथियार, नगदी, मोबाइल फोन, पेचकस, हथोड़ा, प्लास और एक कार बरामद हुई है।

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि ये लोग रात 11 बजे से दो बजे तक अपनी कार लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न शहरों में घूमते थे। सड़क पर वाहन के इंतजार में खड़े लोगों को ये कार में लिफ्ट देते तथा उनके साथ मारपीट कर पेचकस से हमला करते थे।

उन्होंने बताया कि ये बदमाश पीड़ितों के पास रखी नकदी और मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लूट लेते थे और उनसे एटीएम कार्ड ले लेते थे तथा उसका पिन नंबर बताने को कहते थे। ये बदमाश पीड़ितों पर पेचकस और हथौड़े से हमला कर उन्हें एटीएम कार्ड का पिन नंबर बताने के लिए मजबूर करते थे।

कुमार ने बताया कि इन बदमाशों ने इस तरह की 50 से अधिक जघन्य वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने पेचकस गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है