लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में कार की टक्‍कर से दो मोटर साइकिलों पर सवार चार लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: July 23, 2021 16:36 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक कार और दो मोटरसाइकिलों के बीच हुयी टक्कर में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

मिर्जापुर के थाना प्रभारी मान सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आज दोपहर जलालाबाद की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तीन-तीन लोग यात्रा कर रहे थे कि इसी बीच सामने से आ रही एक कार ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कोला पुल के पास हुई और इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार सड़क के नीचे गड्ढे में चली गई। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है ।

उन्होंने बताया कि वहीं घटना के बाद कार चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?