लाइव न्यूज़ :

मुंबई-नासिक मार्ग पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 1, 2021 09:53 IST

Open in App

ठाणे, एक फरवरी महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक मार्ग पर सड़क दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भिवंडी पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे भिवंडी डिविजन क्षेत्र में कोंगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिम्पलास गांव के पास हुई।

अधिकारी ने बताया कि कार चालक ने संभवत: वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण कार सड़क पर डिवाइडर से जा टकरायी और फिर सड़क पार कर सामने से आती एक निजी बस से टकरा गयी। बस मुंबई से शिरडी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान गोकुल गावते (29), पंकज जावले (29), कार चालक ज्वाला वी बी सिंह (27) और गौरव सुधीर सिंह (27) के रूप में हुई है।

कार में सवार दो अन्य लोग और बस के दो यात्री भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोंगांव पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मृत्यु) समेत विभिन्न धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब