लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2021 20:42 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक बालिका की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमिया-देवड़ा मार्ग पर ऑटो रिक्शा और एक वाहन के बीच हुई टक्कर में मती बाई कश्यप (50) , सोनी बाई कश्यप (60), जानकी कश्यप(15) और फूलमती मौर्य (22) की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑटो रिक्शे में सात लोग सवार होकर देवड़ा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। जब वह चमिया-देवड़ा मार्ग पर थे तब एक वाहन और ऑटो रिक्शे के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में सोनी बाई और मती बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान फूलमती और जानकी की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से वाहन चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतNCERT की कक्षा 7वीं की अपडेटेड टेक्स्टबुक में गजनी की क्रूरता शामिल

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

भारतजब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था?, पीएम मोदी ने कहा-संविधान का गला घोंट दिया गया था, वीडियो

भारत‘अंग्रेजों ने बांटो और राज करो का रास्ता चुना’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-आजादी की लड़ाई, मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी, वीडियो

भारतवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम सभी ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, लोकसभा में पीएम मोदी, वीडियो