असम में कोविड-19 से चार मौतें, 427 नए मामले
By भाषा | Updated: September 9, 2021 00:30 IST2021-09-09T00:30:34+5:302021-09-09T00:30:34+5:30

असम में कोविड-19 से चार मौतें, 427 नए मामले
गुवाहाटी, आठ सितंबर असम में बुधवार को कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई और 427 नए मामले सामने आए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बुलेटिन से यह जानकारी मिली।
बुलेटिन में कहा गया कि कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,723 हो गई। राज्य में अब कोविड-19 मृत्यु दर 0.96 प्रतिशत है।
राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 5,93,514 हो गए, वहीं अब तक की गई जांच की कुल संख्या 2,22,83,428 है। प्रदेश में अब तक 5,81,493 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।
दिन में टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 1,80,458 रही। राज्य में अब तक कुल 1,92,46,986 लोगों को टीका लग चुका है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।