मिजोरम में भूस्खलन में चार बच्चों की मौत

By भाषा | Published: June 12, 2021 11:35 AM2021-06-12T11:35:17+5:302021-06-12T11:35:17+5:30

Four children killed in landslide in Mizoram | मिजोरम में भूस्खलन में चार बच्चों की मौत

मिजोरम में भूस्खलन में चार बच्चों की मौत

आइजोल, 12 जून मिजोरम के आइजोल में भूस्खलन से एक इमारत के गिरने से चार बच्चों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के उत्तर-पूर्व हिस्सू में बॉन्गकॉन पुलिस थाने के तहत आने वाले थुआम्पुई इलाके में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे घटी।

पुलिस ने बताया कि बारिश के कारण हुए भूस्खलन में असम-शैली की वास्तुकला वाली एक इमारत गिर गयी जिसमें एक परिवार के सात सदस्य रहते थे। घटना के वक्त परिवार के सात में से छह सदस्य घर में ही मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि तीन से 16 साल की बीच की उम्र के चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। परिवार के मुखिया लालबियाकजुआला (75) को मलबे में से सुरक्षित निकाला गया और एक अन्य सदस्य को भी बचा लिया गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने बचाव अभियान चलाया और मलबे में से शवों को निकाला। भूस्खलन की तेज आवाज सुनने के बाद एक अन्य इमारत में रह रहे तीन लोग किसी तरह बचकर भागे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four children killed in landslide in Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे