अमरनाथ यात्राः पिछले 24 घंटे में चार तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक 30 की गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 24, 2019 02:41 PM2019-07-24T14:41:36+5:302019-07-24T15:14:07+5:30

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा के दौरान अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा के दौरान मंगलवार को तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति की आज सुबह मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 30 लोगों की मृत्यु हुई है।

Four Amarnath pilgrims die enroute taking toll in this year's yatra to 30 | अमरनाथ यात्राः पिछले 24 घंटे में चार तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक 30 की गई जान

दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों में से पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हुई है।

Highlightsअधिकारियों ने बताया कि यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 30 लोगों की मृत्यु हुई है।इनमें 26 तीर्थयात्री, दो सेवादार और दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। 

दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों में से पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा के दौरान अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा के दौरान मंगलवार को तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति की आज सुबह मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 30 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें 26 तीर्थयात्री, दो सेवादार और दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। 

अमरनाथ गुफा के लिए जम्मू से 2,700 से अधिक तीर्थयात्री रवाना

दक्षिण कश्मीर हिमालय में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए यहां भगवती नगर आधार शिविर से 2,723 तीर्थयात्रियों का 23वां जत्था बुधवार को रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों में 626 महिलाएं, पांच बच्चे और 141 साधु-संत शामिल हैं।

ये तीर्थयात्री तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 100 वाहनों के काफिले से घाटी के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि दिन में उनके अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदेरबल जिले के बालटाल स्थित आधार शिविरों में पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि पारंपरिक 36-किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14-किमी के छोटे बालटाल मार्ग से यह यात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी। यह यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और अब तक 2,96,302 तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर ऊंची पवित्र गुफा में अमरनाथ के दर्शन किए हैं। यह यात्रा 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। 

English summary :
Officials said on Wednesday that 30 people have died so far during the amarnath yatra that began on July 1. During pilgrimage three people died on Tuesday and one person died in the morning. Officials said that 30 people have died since the start of the journey.


Web Title: Four Amarnath pilgrims die enroute taking toll in this year's yatra to 30

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे