लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: झूठी खबर चलाने के मामले में तमिलनाडु पुलिस ने अंग्रेजी वेब पोर्टल के संस्थापक को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 24, 2020 21:48 IST

तमिलनाडु के कोयंबटूर में पुलिस ने एक अंग्रेजी वेब पोर्टल के संस्थापक को स्थानीय प्रशासन और सरकार के खिलाफ 'झूठी' और 'उकसावे' वाली खबरें देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोयंबटूर और तिरुपुर के पत्रकार संघों ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ है।पुलिस ने कहा कि पोर्टल के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 189 और महामारी रोग कानून की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोयंबटूर: कोविड-19 (COVID-19) राहत कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन और सरकार के खिलाफ 'झूठी' और 'उकसावे' वाली खबरें देने के आरोप में एक अंग्रेजी समाचार पोर्टल के संस्थापक को यहां गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 'सिम्प्लिसिटी' पोर्टल चलाने वाले एंड्रयू सैम राजापांडियन को शहर के एक नगर निगम अधिकारी की शिकायत पर गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

कोयंबटूर के माकपा सांसद पी आर नटराजन ने राजापांडियन की गिरफ्तारी की निंदा की है। कोयंबटूर और तिरुपुर के पत्रकार संघों ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ है। पुलिस ने कहा कि पोर्टल के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 189 और महामारी रोग कानून की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले पोर्टल के एक पत्रकार और फोटोग्राफर से मामले के संबंध में चार घंटों से अधिक समय तक पूछताछ की गई। 

प्राथमिकी के अनुसार पोर्टल ने ऐसी खबरें दी थी कि कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने में शामिल सरकारी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों और कर्मचारियों को पर्याप्त भोजन नहीं दिया गया और जन वितरण प्रणाली के तहत कर्मचारी गरीबों के लिए निर्धारित राहत कोष में गबन कर रहे हैं। पोर्टल सरकार के खिलाफ टि्वटर, व्हाट्सएप और फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'पूरी तरह से झूठी' खबरें पोस्ट कर रहा था। प्राथमिकी के अनुसार ये खबरें 'उकसावे' वाली है और कर्मचारियों को सरकार के खिलाफ कर सकती है तथा पीडीएस गतिविधियों को बाधित कर सकती हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसतमिलनाडुसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां