Coronavirus: झूठी खबर चलाने के मामले में तमिलनाडु पुलिस ने अंग्रेजी वेब पोर्टल के संस्थापक को किया गिरफ्तार

By भाषा | Published: April 24, 2020 09:48 PM2020-04-24T21:48:05+5:302020-04-24T21:48:05+5:30

तमिलनाडु के कोयंबटूर में पुलिस ने एक अंग्रेजी वेब पोर्टल के संस्थापक को स्थानीय प्रशासन और सरकार के खिलाफ 'झूठी' और 'उकसावे' वाली खबरें देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Founder of English news portal arrested for false news on COVID-19: Police | Coronavirus: झूठी खबर चलाने के मामले में तमिलनाडु पुलिस ने अंग्रेजी वेब पोर्टल के संस्थापक को किया गिरफ्तार

मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsकोयंबटूर और तिरुपुर के पत्रकार संघों ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ है।पुलिस ने कहा कि पोर्टल के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 189 और महामारी रोग कानून की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोयंबटूर: कोविड-19 (COVID-19) राहत कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन और सरकार के खिलाफ 'झूठी' और 'उकसावे' वाली खबरें देने के आरोप में एक अंग्रेजी समाचार पोर्टल के संस्थापक को यहां गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 'सिम्प्लिसिटी' पोर्टल चलाने वाले एंड्रयू सैम राजापांडियन को शहर के एक नगर निगम अधिकारी की शिकायत पर गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

कोयंबटूर के माकपा सांसद पी आर नटराजन ने राजापांडियन की गिरफ्तारी की निंदा की है। कोयंबटूर और तिरुपुर के पत्रकार संघों ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ है। पुलिस ने कहा कि पोर्टल के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 189 और महामारी रोग कानून की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले पोर्टल के एक पत्रकार और फोटोग्राफर से मामले के संबंध में चार घंटों से अधिक समय तक पूछताछ की गई। 

प्राथमिकी के अनुसार पोर्टल ने ऐसी खबरें दी थी कि कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने में शामिल सरकारी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों और कर्मचारियों को पर्याप्त भोजन नहीं दिया गया और जन वितरण प्रणाली के तहत कर्मचारी गरीबों के लिए निर्धारित राहत कोष में गबन कर रहे हैं। पोर्टल सरकार के खिलाफ टि्वटर, व्हाट्सएप और फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'पूरी तरह से झूठी' खबरें पोस्ट कर रहा था। प्राथमिकी के अनुसार ये खबरें 'उकसावे' वाली है और कर्मचारियों को सरकार के खिलाफ कर सकती है तथा पीडीएस गतिविधियों को बाधित कर सकती हैं।

Web Title: Founder of English news portal arrested for false news on COVID-19: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे