पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर

By भाषा | Published: December 12, 2020 11:49 AM2020-12-12T11:49:47+5:302020-12-12T11:49:47+5:30

Former West Bengal Chief Minister Buddhadeb Bhattacharya's condition stable | पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर

कोलकाता,12 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शनिवार सुबह स्थिर रही। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य वेंटिलेटर पर हैं और रात में उन्हें अच्छी नींद आई।

दक्षिण कोलकाता अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ श्री भट्टाचार्य ठीक हैं। वह अब भी एनआईवी पर हैं और ठीक हैं। पिछली (शुक्रवार) रात ठीक से गुजरी।’’

वयोवृद्ध माकपा नेता को शुक्रवार सुबह वेंटिलेटर से हटाया गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘ वह फिलहाल होश में हैं और चेतन हैं। उनका रक्तचाप, नाड़ी स्पंदन और ऑक्सीजन सघनता स्थिर है। उन्हें पेशाब भी ठीक से हो रही है। उन्हें आई वी के जरिए तरल पदार्थ, एंटीबायोटिक आदि दिए जा रहे हैं।’’

शुक्रवार को भट्टाचार्य की पत्नी और बेटी ने उनसे मुलाकात की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में दिक्कत के बाद नौ दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former West Bengal Chief Minister Buddhadeb Bhattacharya's condition stable

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे