लाइव न्यूज़ :

यूपी के पूर्व मंत्री अजय राय बोले- अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की हत्या कराई गई है, सीबीआई जांच की मांग की

By भाषा | Updated: April 8, 2023 08:36 IST

अजय राय ने दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के पैतृक आवास पर शुक्रवार को आयोजित शोकसभा में शामिल होकर पुष्‍प अर्पित किया और अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय दिवंगत अभिनेत्री के घर भदोही पहुंचे थे।अजय राय ने कहा कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या कराई गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सीबीआई जांच में षड्यंत्र और हत्यारों को संरक्षण देने का भी खुलासा हो जाएगा।

भदोहीः कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय ने शुक्रवार को यह दावा किया कि भोजपुरी फिल्‍मों की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या कराई गई है। राय ने दुबे के पैतृक आवास पर शुक्रवार को आयोजित शोकसभा में शामिल होकर पुष्‍प अर्पित किया और अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी।

अजय राय ने शोकसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) से मामले की जांच कराने की आकांक्षा के परिजनों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सीबीआई जांच में अभिनेत्री की हत्या के पीछे का षड्यंत्र और उसके ‘‘हत्यारों को बचाने वालों को राजनीतिक संरक्षण का सच’’ निश्चित रूप से सामने आ जाएगा।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fkashikirai1%2Fvideos%2F739781397690785%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

उन्होंने कहा, ''आकांक्षा ने निश्चित रूप से आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या कराई गई है। उसके परिजनों की जो मांग है उसे सरकार पूरा करे। सीबीआई जांच में षड्यंत्र और हत्यारों को संरक्षण देने का भी खुलासा हो जाएगा।'' पूर्व मंत्री ने अभिनेत्री के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की।

गौरतलब है कि 25 वर्षीय भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे गत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। वह एक फंदे से लटकी मिली थीं। पुलिस ने दुबे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गायक समर सिंह को बृहस्पतिवार रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब यह मालूम हुआ कि शुक्रवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष (अजय राय) दिवंगत अभिनेत्री के घर जा रहे हैं तो सरकार ने रात में ही समर सिंह को गिरफ्तार करा लिया।’’ राय ने दावा किया कि समर सिंह को सरकार ने सिर्फ इसलिए पकड़ा क्योंकि उनके (अजय राय के) आज यहां आने की सूचना थी। 

टॅग्स :भोजपुरीवाराणसीभदोही
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी?, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल