लाइव न्यूज़ :

देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- हमारे लोकतंत्र में बुद्ध के संदेशों की झलक मिलती है

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2023 17:38 IST

नालन्दा विश्वविद्यालय में आयोजित 2 दिवसीय वैशाली उत्सव में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लोकतंत्र में बुद्ध के संदेशों की झलक मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राष्ट्रपति ने कहा, नालंदा पूर्व से ही ज्ञान की धरती रही है, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी हैराज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेंकार के साथ असम के मुख्यमंत्री और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया

पटना: नालन्दा विश्वविद्यालय में आयोजित 2 दिवसीय वैशाली उत्सव में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेंकार के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हिस्सा लिया। 

इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लोकतंत्र में बुद्ध के संदेशों की झलक मिलती है। नालंदा पूर्व से ही ज्ञान की धरती रही है। भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। इसके लिए हम लोगों को देश दुनिया में प्रचार प्रसार करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि वैशाली गणतंत्र के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वैशाली पुरातन गणतंत्र है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि कई स्थानों पर लोकतंत्र और गणतंत्र की व्यवस्था है। उस व्यवस्था को बेहतर तरीके से ऑर्गेनाइज किया गया था। उन्होंने कहा कि ऋग्वेद में 40 और अथर्ववेद में नौ बार गणतंत्र शब्द का प्रयोग होता है। 

वहीं, इस कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि इस समारोह का महत्व बिहार में ही क्यों? क्योंकि लोकतंत्र की जननी भारत का बिहार ही है। जिसका जन्म वैशाली से हुआ। इसे गौरवशाली क्षण में बदलने के लिए यह समारोह का बिहार में होना सार्थक है। 

इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत में लोकतंत्र का सफर 5000 साल पहले का है, लोकतंत्र की शुरुआत 1947 से नहीं हुई है। दिल्ली में बैठे कुछ लोग सोचते हैं की उन्होंने डेमोक्रेसी लाया। लेकिन हकीकत है ये डेमोक्रेसी यहां के लोगों ने लाया। हमें अपने टेक्स्ट बुक में इस बात का सुधार करना चाहिए कि 1947 से देश में लोकतंत्र आया लोगो को ये बताना होगा की भारत लोकतंत्र की जननी है। प्रधानमंत्री इस बात का जिक्र करते हैं।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदनालंदाबिहारगौतम बुद्ध
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?