लाइव न्यूज़ :

RSS ने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया, ब्रिटिश हुकुमत का साथ दे रहे था: दिग्विजय सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 06:51 IST

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘कश्मीर सहित जूनागढ़ और हैदराबाद को क्या भाजपा और आरएसएस ने देश में विलय किया?’’ दिग्विजय ने कहा, ‘‘क्या कश्मीर को भारत का अंग बनाने में आरएसएस या बीजपी का हाथ रहा?

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय ताकत को बल दिया है।’’ दिग्विजय ने कहा, ‘‘ये (आरएसएस एवं भाजपा नेता) तो सन 1947 के पहले ब्रिटिश हुकुमत का साथ दे रहे थे

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 1947 से पहले ब्रिटिश हुकुमत का साथ दे रहा था और उसने भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विरोध किया था। दिग्विजय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय ताकत को बल दिया है।’’उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर सहित जूनागढ़ और हैदराबाद को क्या भाजपा और आरएसएस ने देश में विलय किया?’’ दिग्विजय ने कहा, ‘‘क्या कश्मीर को भारत का अंग बनाने में आरएसएस या बीजपी का हाथ रहा?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये (आरएसएस एवं भाजपा नेता) तो सन 1947 के पहले ब्रिटिश हुकुमत का साथ दे रहे थे और इन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में (महात्मा) गांधी जी का विरोध किया।’’ कश्मीर मुद्दे पर दिग्विजयजम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाये जाने पर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नीति थी कि जम्हूरियत, कश्मीरियत एवं इंसानियत के रास्ते से ही कश्मीर का हल ढ़ूंढा जा सकता है, लेकिन इन तीनों चीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ठुकरा दिया।अनुच्छेद 370 पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में दिग्विजय ने ‘प्रेस से मिलिये’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘इसको हिंदू-मुस्लिम के नजरिये से नहीं देखना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयीजी ने कहा था कि जम्हूरियत, कश्मीरियत एवं इंसानियत के रास्ते से ही कश्मीर का हल ढ़ूंढा जा सकता है।दिग्विजय ने कहा, ‘‘लेकिन जम्हूरियत, कश्मीरियत एवं इंसानियत इन तीनों चीजों को मोदी जी ने ठुकरा दिया।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘(जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना) न जम्हूरियत के हिसाब से तय हुआ, न कश्मीरियत के हिसाब से इसका फैसला हुआ, न इंसानियत के तरफ से फैसला हुआ। इसलिए पूरे तरीके से अटलजी की जो कश्मीर पर पॉलिसी थी उसका नरेन्द्र मोदीजी ने ठुकरा दिया।’’ उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद सरकार कहती है कि कहीं अशांति नहीं है, लेकिन खबरें अलग-अलग तरह की आ रही हैं।(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :दिग्विजय सिंहआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?