लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक ने शिअद से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:45 IST

Open in App

लुधियाना (पंजाब), 27 मई पूर्व विधायक और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगजीवन सिंह खिरनिया ने बृहस्पतिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

समराला से पूर्व विधायक ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘हमने पार्टी के सभी विरोध प्रदर्शनों और मोर्चों में हिस्सा लिया। लेकिन अब पार्टी नेतृत्व प्रतिबद्ध और ईमानदार कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि हाल ही में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कांग्रेस पृष्ठभूमि के एक व्यक्ति को लेकर आए और हम लोगों को विश्वास में लिए बगैर उन्हें समराला क्षेत्र का प्रभारी बना दिया।

खिरनिया ने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र से अगली चुनाव लड़ेंगे, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह चुनाव किसी दूसरी पार्टी की टिकट पर लड़ेंगे या निर्दलीय।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी समर्थकों के साथ बैठक के बाद वह फैसला लेंगे।

खिरनिया 2007 में लुधियाना के समराला से शिअद विधायक चुने गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos