लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एस एन फुकन का हुआ निधन

By भाषा | Updated: November 12, 2018 00:19 IST

पूर्व न्यायाधीश और हिमाचल प्रदेश तथा उड़ीसा उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश रहे शैलेंदु नाथ फुकन का ऊपरी असम के जोरहाट जिले में रविवार को निधन हो गया।

Open in App

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और हिमाचल प्रदेश तथा उड़ीसा उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश रहे शैलेंदु नाथ फुकन का ऊपरी असम के जोरहाट जिले में रविवार को निधन हो गया।वह 83 वर्ष के थे और उनके परिवार में दो बेटे तथा दो बेटियां हैं।

परिवार के सूत्रों ने कहा कि फुकन का जोरहाट में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फुकन असम मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व न्यायाधीश फूकन का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का मुख्य सचिव को निर्देश दिया है। 

उल्लेखनीय है कि 1985 में उन्होंने गौहाटी हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया था, जबकि 1962 में अधिवक्ता जीवन का शुभारंभ किया था।

बाद में 1999 में वे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त किए गए। इससे पूर्व उन्होंने हिमाचल प्रदेश और उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। वर्ष 2002 में जस्टिस फूकन सेवानिवृत्त हुए।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब