जानिए शीला कपूर से शीला दीक्षित बनने की कहानी

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 20, 2019 05:11 PM2019-07-20T17:11:04+5:302019-07-20T17:11:04+5:30

शादी से पहले शीला कपूर नाम से जानी जाने वाली शीला दीक्षित ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर दीक्षित के पुत्र विनोद कुमार दीक्षित से शादी की थी। इसके बाद वह शीला कपूर से शीला दीक्षित हो गईं। 

Former Delhi Chief Minister & Congress leader Sheila Dikshi | जानिए शीला कपूर से शीला दीक्षित बनने की कहानी

1991 में ससुर उमाशंकर दीक्षित का देहांत होने के बाद शीला पूरी तरह से दिल्ली में बस गईं। 

Highlightsशीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था, वह साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं।उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की।उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने ससुर उमा शंकर दीक्षित के सानिध्य में की।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्हें शुक्रवार की सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज दोपहर बाद तीन बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की। वह साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। बाद में वह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हुईं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने ससुर उमा शंकर दीक्षित के सानिध्य में की।

राजनीतिक गलियारों में शीला दीक्षित की गांधी परिवार से करीबी किसी से छिपी हुई नहीं थी। उनके ससुर उमाशंकर दीक्षित भी कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे। 1969 में जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया तो उनका साथ देने वालों में उमाशंकर दीक्षित शामिल थे। 

जब इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई तो उमाशंकर दीक्षित उनकी वफादारी का इनाम मिला और वह 1974 में देश के गृहमंत्री बनाए गए।संजय गांधी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जोर देते थे। ऐसे में उस समय शीला दीक्षित एक अच्छा विकल्प बनीं। 

शादी से पहले शीला कपूर नाम से जानी जाने वाली शीला दीक्षित ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर दीक्षित के पुत्र विनोद कुमार दीक्षित से शादी की थी। इसके बाद वह शीला कपूर से शीला दीक्षित हो गईं। 

शीला दीक्षित के पति विनोद कुमार दीक्षित आईएएस अधिकारी थे। दोनों को डीयू में पढ़ने के दौरान दोनों को प्रेम हुआ था। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शीला दीक्षित राज्यमंत्री बनीं। 1991 में ससुर उमाशंकर दीक्षित का देहांत होने के बाद शीला पूरी तरह से दिल्ली में बस गईं। 

शीला दीक्षित युवावस्था से ही राजनीति में रुचि लेने लगी थीं। उनकी शादी उन्नाव के रहने वाले कांग्रेस नेता उमाशंकर दीक्षित के आईएएस बेटे विनोद दीक्षित से हुई। विनोद से उनकी मुलाकात दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास की पढ़ाई करने के दौरान हुई थी. उन्हें 'यूपी की बहू' भी कहा जाता है।

 

Web Title: Former Delhi Chief Minister & Congress leader Sheila Dikshi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे