लाइव न्यूज़ :

पूर्व कांग्रेस विधायक अजय राज ने व्यापारी हत्या को लेकर उप्र सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:31 IST

Open in App

वाराणसी 30 सितंबर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता को पुलिस द्वारा कथित रूप से पीट पीट कर मार देने को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पूरा उत्तर प्रदेश अराजकता, गुंडाराज और जंगलराज की भेंट चढ़ चुका है।

राय ने कहा कि व्यापारी के साथ मारपीट का कारण सिर्फ यह था कि उनसे देर रात जांच पर सवाल किया।

उन्होंने कहा , ‘‘ पुलिस ने कानपुर के निर्दोष व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या कर एक बच्चे के सिर से पिता का साया और एक पत्नी का सुहाग उजाड़ दिया। पूरे परिवार को तहस नहस कर दिया। फिर भी योगी सरकार पीड़ित के साथ नही बल्कि दोषी पुलिसकर्मियों के साथ खड़ी है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों संग खड़ी है बल्कि बीते साढ़े चार वर्षों में ऐसे अनेक उदाहरण है जिसमे योगी सरकार पूर्ण रूप से दोषियों से सांठगांठ करके दोषियों संग खड़ी रही है।

उन्होंने कहा कि हाथरस, उन्नाव, बरेली, लखीमपुरखीरी में ऐसे सैकड़ों उदाहरण है जहाँ दोषियों को योगी सरकार ने संरक्षण दिया एवं पीड़ितों को परेशान किया। इस सरकार ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार द्वारा मृतक की पत्नी को न्याय नहीं लालच दिया जा रहा है। पैसा और नौकरी देकर मामले को सुलझाया जा रहा है। मुख्यमंत्री न्याय के बजाय अधिकारियों से प्रलोभन दिलवा कर मामला खत्म करवाना चाहते है।लेकिन जिसने अपनी दुनिया को खो दिया हो, वह न्याय से मानेगा, प्रलोभन से नही।’’

उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी मृतक के परिजनों सँग खड़ी है । उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो और पीड़िता को कम से कम 1 करोड़ रुपये के मुआवजे के साथ ही सरकारी नौकरी दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह