लाइव न्यूज़ :

टिकट को लेकर पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का बीजेपी पर हमला- क्या भाजपा ईमानदारी, चरित्र पर भरोसा नहीं करती

By अनिल शर्मा | Updated: January 14, 2022 08:34 IST

मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं और देवेंद्र फडणवीस जैसे वरिष्ठ नेता ने जो कहा है उस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

Open in App
ठळक मुद्देउत्पल पणजी विधानसभा सीट से पार्टी का टिकट पाने का प्रयास कर रहे हैंटिकट नहीं मिलने को लेकर बीजेपी से नाराज चल रहे हैं

पणजीः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा चुनाव का टिकट दिये जाने में नजरअंदाज किए जाने के एक दिन बाद गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने गुरुवार को भाजपा से सवाल किया कि पार्टी ईमानदारी और चरित्र में विश्वास करती है या नहीं? फडणवीस ने बुधवार को कहा था कि पार्टी 14 फरवरी को होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए किसी को सिर्फ इसलिए टिकट नहीं दे सकती क्योंकि वह एक नेता का बेटा है। उनकी टिप्पणी को उत्पल पर्रिकर के संदर्भ में देखा गया।

उत्पल पणजी विधानसभा सीट से पार्टी का टिकट पाने का प्रयास कर रहे हैं। उत्पल ने कहा, ''मैं पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं और देवेंद्र फडणवीस जैसे वरिष्ठ नेता ने जो कहा है उस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन, अगर मैं सिर्फ इसलिए टिकट मांगना चाहता हूं कि मैं (दिवंगत) मनोहर पर्रिकर का बेटा हूं, तो मैंने आखिरी बार (पर्रिकर के निधन के बाद उपचुनाव के दौरान) इसकी मांग की होगी।'' पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर का 17 मई 2019 को निधन हो गया था।

गौरतलब है कि चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करते हुए पर्रिकर के बेटे ने कहा था, मैंने पार्टी को सूचित कर दिया है कि मैं पणजी से चुनाव लड़ना चाहता हूं और मुझे विश्वास है कि मेरी पार्टी मुझे टिकट देगी। मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहता। मनोहर पर्रिकर को जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिला और मुझे भी कड़ी मेहनत करनी होगी। मुझे कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। मैंने देवी से उस दिशा में शक्ति मांगी है।

टॅग्स :गोवा विधानसभा चुनाव 2022देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी