लाइव न्यूज़ :

बिहार: सांप्रदायिक हिंसा को लेकर राबड़ी देवी का बयान आया सामने, पूर्व सीएम ने संघ और भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2023 16:43 IST

अमित शाह के बिहार दौरे के बीच हुए इस हिंसा को लेकर राबड़ी देवी ने कहा है कि आरएसएस का आदमी और भाजपा का आदमी पूरा देश भर में घूम रहा है। इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में हुई हिंसा की घटनाओं पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी का बयान सामने आया है। उन्होंने इस हिंसा के लिए भाजपा और संघ को जिम्मेदार ठहराया है। इस पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि जांच के बाद सब साफ हो जाएगा।

पटना: बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसक घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि भाजपा ही दंगा कराती है और फिर भाजपा ही हंगामा करती है। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि रामनवमी पर हुई हिंसा के पीछे जो लोग हैं उनके खिलाफ जांच चल रही है। जांच से सबकुछ साफ हो जाएगा। लेकिन भाजपा जो आज हिंसा की इन घटनाओं को लेकर हंगामा कर रही है वह खुद दंगा कराती है। 

पूर्व सीएम ने आरएसएस पर भी आरोप लगाया है

यही नहीं बिहार में हुई हिंसा के लिए राबड़ी देवी ने आरएसएस पर भी आरोप लगाया है। विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा का काम ही हल्ला करना है तो हल्ला नहीं करेगा। भाजपा पार्टी ये है दंगा कराने वाला। उन्होंने साफ-साफ कहा कि भाजपा और आरएसएस का आदमी सब कुछ कर रहा है। सरकार जांच करवा रही है और जल्द ही चीज में सबकुछ सामने आ जाएगी। 

अमित शाह को लेकर क्या कहा है पूर्व सीएम ने

वहीं, अमित शाह के बिहार दौरे के बीच हुए इस हिंसा को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि आरएसएस का आदमी और भाजपा का आदमी पूरा देश भर में घूम रहा है। इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है। ई लोग खाली दंगा करवाता है और उसके बाद हल्ला करता है। 

बिहार में हमारी सरकार दंगा का जांच करवा रही है। उसके बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। वही अमित शाह के तरफ से नवादा में दंगाई के खिलाफ दिए गए बयान कि दंगाई को उल्टा कर सीधा कर देंगे पर जवाब दते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि वो अपने उल्टा हो जाएगा। बता दें कि हिंसा के मुद्दे पर विधानसभा में भारी बवाल हुआ है। 

टॅग्स :बिहारराबड़ी देवीअमित शाहराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष