बिहार में उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, गरमायी सियासत

By एस पी सिन्हा | Published: August 26, 2022 06:39 PM2022-08-26T18:39:44+5:302022-08-26T18:41:35+5:30

विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चेंबर की एक तस्वीर सामने आने के बाद सियासत शुरू हो गई है। इस तस्वीर में तेजस्वी यादव की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं।

Former Chief Minister Rabri Devi sitting on the Deputy Chief Minister's chair in Bihar | बिहार में उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, गरमायी सियासत

बिहार में उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, गरमायी सियासत

Highlightsतस्वीर में तेजस्वी यादव की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैंइस पर भाजपा ने कहा- उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसी और का बैठना लोकतंत्र की हत्या के समान हैसम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जो नया ठगबंधन बना है वह पूरी तरह से अनैतिक है।

पटना: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर कहा है कि राजद लोकतंत्र का माखौल उड़ा रही है। उन्होंने एक राजद नेताओं से संबंधित एक फोटो पोस्ट की है। दरअसल, विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चेंबर की एक तस्वीर सामने आने के बाद सियासत शुरू हो गई है। इस तस्वीर में तेजस्वी यादव की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। 

इसके बाद भाजपा ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसी और का बैठना लोकतंत्र की हत्या के समान है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर राबड़ी देवी का बैठना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या की कोशिश है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में राजतंत्र नहीं बल्कि लोकतंत्र है, अगर राजतंत्र होता तो उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तेजस्वी की जगह तेजप्रताप बैठे होते। लेकिन यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर राजद की राजमाता राबड़ी देवी बैठें, लोकतंत्र की हत्या करने वाला इससे बड़ा कोई मामला नहीं हो सकता है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जो नया ठगबंधन बना है वह पूरी तरह से अनैतिक है। इस नई सरकार में लगातार इसी तरह से नजारे सामने आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नई सरकार में बिहार का लोकतंत्र बचा रहे यही बहुत बड़ी बात है। सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा कल पत्रकारों को धमकाने की कोशिश की गई। 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने हद में रहें, ये बिहार की जनता है और वह लोकतंत्र को जानती है। जनता ने आपके माता-पिता को घर बैठाने का काम किया था और 2020 के चुनाव में आपको भी घर बैठा दिया था, इसे भूलिए नहीं। 2024 के चुनाव में आपका सारा दम निकाल देंगे। 

वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार सिद्धांत विहीन व्यक्ति हैं, उनका कोई करेक्टर नहीं है। नीतीश कुमार बार-बार कहते हैं कि उन्हें जबर्दस्ती मुख्यमंत्री बनाया गया, अगर मुख्यमंत्री नहीं बनना था तो उन्हे इस बात को सार्वजनिक तौर पर सबके सामने कहना चाहिए था। 

नीतीश कुमार सिर्फ जनता को बरगलाने के लिए बोलते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनना था। सम्राट चौधरी ने कहा कि अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर किसी और को क्यों नहीं बैठा देते हैं?

Web Title: Former Chief Minister Rabri Devi sitting on the Deputy Chief Minister's chair in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे