लाइव न्यूज़ :

भाजपा के पूर्व विधायक अनिल गोटे ने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की पहरेदारी कर रात गुजारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 10:11 IST

उन्होंने दावा किया कि आज बृहस्पतिवार को मतगणना से पहले वोटिंग मशीनों में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए उन्होंने ऐसा किया। विधानसभा की सभी 288 सीटों और सातारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देगोटे ने सुबह कहा कि वह अपने कुछ समर्थकों के साथ धुले में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर रात भर जागते रहे।उन्होंने 2014 में भाजपा की टिकट पर धुले विधानसभा सीट जीती थी।

महाराष्ट्र की धुले विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक अनिल गोटे ने अपने क्षेत्र में बनाए गए ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की पहरेदारी कर रात गुजारी।

उन्होंने दावा किया कि आज बृहस्पतिवार को मतगणना से पहले वोटिंग मशीनों में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए उन्होंने ऐसा किया। विधानसभा की सभी 288 सीटों और सातारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई।

गोटे ने सुबह कहा कि वह अपने कुछ समर्थकों के साथ धुले में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर रात भर जागते रहे। उन्होंने 2014 में भाजपा की टिकट पर धुले विधानसभा सीट जीती थी लेकिन इस बार सीट बंटवारा फॉर्मूले के तहत यह सीट भाजपा ने अपनी सहयोगी शिवसेना को दी है।

विपक्षी कांग्रेस, राकांपा और कुछ अन्य दलों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की प्रणाली को लेकर संदेह जताया है और उनका आरोप है कि कुछ स्थानों पर इन मशीनों में छेड़छाड़ की गई है। राज्य में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर मोबाइल फोन जैमर लगाने के कांग्रेस के अनुरोध को इससे पहले चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया था। 

टॅग्स :चुनाव आयोगमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो